हजारीबाग: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 18 दिसंबर के हजारीबाग में आगमन को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गयी है। इस संबंध बीते शुक्रवार को उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियों के बाबत कई निर्देश दिए गए थे।इसी क्रम में शानिवार को उपायुक्त के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक समेत जिले के आला अधिकारियों ने ईचाक प्रखंड के मुख्य आयोजन स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया।उन्होंने हेलीपैड लैंडिंग स्थल,पार्किंग, बैठने की व्यवस्था,रोड मरम्मती, साफ-सफ़ाई, सुरक्षा आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारीयों को दिशा-निर्देश दिए।मुख्यमंत्री का संभावित हजारीबाग दौरा, जिला प्रशासन ने तैयारियों को लेकर बैठक की।18 दिसम्बर को इचाक में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” के जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेना प्रस्तावित है।जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जिला स्तरीय पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश। मुख्यमंत्री के हाथों विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण होगा।डीसी ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत् आयोजित शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के निर्देश दिए।



