झारखंड: आयकर विभाग द्वारा ओडिशा और झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े विभिन्न परिसरों से कथित तौर पर 300 करोड़ रुपये से अधिक नकदी पहले ही बरामद की जा चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष अमित मालवीय ने अपनी ट्वीटमें मामले पर प्रतिक्रिया दी ”मीडिया के हवाले से खबर आ रही है कि धीरज साहू के ठिकानों से कई हजार करोड़ रुपए बरामद हो सकते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि इस पैसे का कितना हिस्सा कांग्रेस आलाकमान को लगातार भेजा जाता रहा है? राहुल गांधी, जिनके साथ धीरज साहू की घनिष्ठता जगजाहिर है, को इस पूरे प्रकरण पर सफाई देनी चाहिए है।” जबसे मामला सामने आया है अमित मालवीय लगातार इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं . शनिवार को उन्होंने पिछले साल अगस्त में सांसद धीरज साहू द्वारा किए गए एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है. ईसमें उन्होंने लिखा है ”नोटबंदी के बाद भी देश में इतना काला धन और भ्रष्टाचार देखकर मन व्यथित हो जाता है।मेरी तो समझ में नहीं आता कि कहां से लोग इतना काला धन जमा कर लेते हैं ? अगर इस देश से भ्रष्टाचार कोई जड़ से खत्म कर सकता है, तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही है।”अमित मालवीय ने धीरज प्रसाद साहू के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है ”धीरज प्रसाद साहू का ‘डार्क सेन्स ऑफ ह्यूमर’ ” साथ में एक लाफिंग इमोजी भी दिया है.
अमित मालवीय ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा ”कांग्रेस पार्टी धीरज प्रसाद साहू को कितना महत्व देती है, यह इस बात से पता चलता है कि जब वह मई 2009 में झारखंड की चतरा सीट से अपना पहला लोकसभा चुनाव हार गए, तो पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के माध्यम से संसद में लाने की जल्दी की। एक महीने बाद, जून 2009 में, कांग्रेस ने सुनिश्चित किया कि उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में चुना जाए।वह दो बार उच्च सदन के लिए चुने गए और वर्तमान में 2018 के बाद से अपने तीसरे कार्यकाल में हैं।जब वे राज्यसभा में थे, तब कांग्रेस ने 2014 में साहू को फिर से चतरा से लोकसभा का टिकट दिया, लेकिन वह 16% से कुछ अधिक वोट पाकर बुरी तरह हार गए और बमुश्किल अपनी जमानत बचाई।इसलिए भले ही झारखंड के लोहरदगा से साहू ने कांग्रेस के लिए कभी लोकसभा या विधानसभा चुनाव नहीं जीता हो, लेकिन वह राज्यसभा में पार्टी का भरोसेमंद चेहरा रहे हैं।”



