उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डा में स्वागत किया। मौके पर सीएम ने कहा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और अमर वीर शहीदों की वीर भूमि पर देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का हार्दिक अभिनंदन, स्वागत और जोहार।बता दें कि उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका राज्य का पहला दौरा है। धनखड़ जमशेदपुर में जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्लैटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर 3:45 बजे जमशेदपुर से धनबाद के लिए प्रस्थान करेंगे. शाम 4:40 बजे वह भारतीय खनन संस्थान के 43वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. शाम छह बजे धनखड़ धनबाद से सड़क मार्ग से दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को दो अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सबसे पहले वह जमशेदपुर में जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. इसके बाद वह आईआईटी-आईएसएम धनबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. उपराष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए रिम्स को भी अलर्ट पर रखा गया है. ट्रॉमा सेंटर की तीसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू-बी में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे कमरे की गहनता से जांच की गई है। वहीं, सदर अस्पताल की ओर से सात सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया है. इस मेडिकल टीम में तीन डॉक्टर, आईसीयू तकनीशियन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता (एमपीडब्ल्यू) और एक ड्राइवर शामिल हैं।



