गोड्डा में सीएम : हम एयरकंडीशन कमरे में बैठने वाली सरकार नहीं हैं बल्कि गांव-गांव जाकर जरूरतमंद लोगों को योजनाओं से जोड़ने वाले लोग हैं

0

Ranchi: मुख्यमंत्री गोड्डा के पथरगामा में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए। गोड्डा में पिछले वर्ष आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के जरिए 01 लाख 50 हजार आवेदन का निष्पादन हुआ है।सीएम ने कहा गोड्डा में 300 बेड का अस्पताल एवं 800 KM सड़क का निर्माण किया जा रहा है। मुझे बताया गया है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा। जो संवेदक गुणवत्ता से समझौता करते हैं, उसे जिला प्रशासन ब्लैक लिस्टेड करे.आज पूरे राज्य के 60 साल के बुजुर्ग को पेंशन प्राप्त हो रहा है। लेकिन पूर्व में यही बुजुर्ग दलालों के चक्कर में फंसे हुए थे। हमने बुजुर्गों को सहारा दिया है। उनके हाथों में लाठी दी। बिहार में ₹500 पेंशन मिलता है, लेकिन झारखण्ड एक हजार रुपए पेंशन दे रहा है.विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के युवाओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे भी प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल होकर देश और राज्य की सेवा कर सकें.सीएम ने कहा आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर राज्यभर में उत्सव सा माहौल है। योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। हम एयरकंडीशन कमरे में बैठने वाली सरकार नहीं हैं बल्कि गांव-गांव जाकर जरूरतमंद लोगों को योजनाओं से जोड़ने वाले लोग हैं। हम झारखण्ड की जड़ों को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। राज्य के गांवों को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। झारखण्ड कुछ महीनों में 25वे साल में प्रवेश करेगा। युवा राज्य बनेगा जो अपने कंधों पर आगे बढ़ कर कई जिम्मेदारियां लेगा। लेकिन पूर्वर्ती सरकारों ने राज्य को पिछड़ा बनाने का काम किया था। इन्होंने राज्य को दिशा तो दिया नहीं बल्कि राज्य का खून चूस डाला। हमें मिलकर इस राज्य को अग्रणी राज्य की श्रेणी में लाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here