कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू मामले में मरांडी ”…ज़ब्त की गई राशि में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी हिस्सा” 

0

रांची: झारखंड में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के आवास से बड़ी मात्रा में नकदी जब्त के बाद लगातार मामले पर पीएम मोदी से लेकर कई बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं ।झारखंड और ओडिशा में बौध डिस्टिलरीज के परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी है। 200 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं, नोटों की गिनती अभी भी जारी है.मामले पर भाजपा की पीसी में प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अरबों रुपये नगद बरामद होना कोई सामान्य घटना नहीं है l इतनी बड़ी रकम किसी एक व्यक्ति की नहीं हो सकती…हमें अंदेशा है कि, ज़ब्त की गई अरबों रुपये की राशि में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी हिस्सा है… क्योंकि पूर्व में ऐसी सूचना प्राप्त हुई थी कि हेमंत के ठिकानों पर छापेमारी के बाद पैसों को दूसरे राज्यों में स्थानांतरित किया गया था lभ्रष्टाचार के पर्यायी कांग्रेस पार्टी और INDI गठबंधन के लोग जनता की गाढ़ी कमाई से देश-विदेशों में अपने लिए नामी बेनामी संपत्ति खरीद रहे हैं lधीरज साहू पर FIR दर्ज कर अविलंब उनकी गिरफ्तारी की जाय और कड़ाई से पूछताछ कर इस महा घोटाले में शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो ल इससे पहले भी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मरांडी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा ”संकल्प यात्रा के दौरान मैंने कई बार ये बात दोहराई थी कि, हेमंत सरकार और उसके सहयोगी कांग्रेस पार्टी के नेता झारखंड के संसाधनों को हड़प कर सिर्फ अपने और अपने परिजनों की  तिजोरीयां भरने में लगे हुए हैं lकल आयकर विभाग ने कांग्रेस सांसद धीरज साहु के ठिकानों से अरबों रुपये बेहिसाब कैश जब्त किए हैं l ये काली कमाई इतनी बड़ी है कि नोट गिनने वाली मशीन भी हिसाब लगाने में हांफ जाए! गरीबों की शुभचिंतक बनने का दंभ भरने वाले कांग्रेसी जमात की कड़वी हकीकत हर रोज उजागर हो रही है…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here