देवघर: शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आगमन पश्चात डीसी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात एयरपोर्ट परिसर में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की.सीएम ने बाबा बैद्यनाथ से समस्त राज्यवासियों को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करने की कामना की .



