हेमंत सरकार की”मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना” का साथ मिला तो अजय ने लंदन से डिग्री लेकर साबित कर दिखाई अपनी प्रतिभा 

0

विदेशी विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री का ख्वाब देखने वाले पूर्वी सिंहभूम के एक आदिवासी छात्र अजय हेम्ब्रम ने लंदन में डिस्टींक्शन के साथ मास्टर्स डिग्री लेकर अपनी प्रतिभा को साबित कर दिखाया है। एक साधारण परिवार से आने वाले अजय के लिए विदेशी विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री लेने की सोच पाना भी मुश्किल था . लेकिन जब उसे झारखंड सरकार की “मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना” का साथ मिला तो उसने अपना ख्वाब सच कर दिखाया .अजय ने बताया की जब उसे डिस्टींक्शन के साथ मास्टर्स डिग्री मिली तो उसके आँखों में आंसूं थे .अपने भविष्य के बारे में बात करते हुए अजय ने बताया कि लंदन में एक साल की इंटर्नशिप करनी है , उसके बाद किस्मत जहां ले जाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here