झारखंड में कांग्रेस MP धीरज प्रसाद साहू के आवास से बड़ी मात्रा में नकदी जब्त, IT की कार्रवाई जारी

0

Ranchi: झारखंड में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के आवास से बड़ी मात्रा में नकदी जब्त की गई है। प्रभात खबर के मुताबिक यह रकम 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.नोटों से भरी एक अलमारी मिली। नोटों की गिनती अभी भी जारी है. बुधवार (6 दिसंबर) को रांची और लोहरदगा स्थित आवास समेत पांच स्थानों पर तलाशी ली गई।रांची में रेडियम रोड स्थित सुशीला निकेतन आवास के अलावा ओडिशा के बलांगीर, संबलपुर और कालाहांडी में भी एक-एक ठिकाने पर छापेमारी की गयी.आयकर विभाग की टीम ने लोहरदगा स्थित आवास पर भी दस्तावेजों की जांच की. इस ऑपरेशन के दौरान किसी को भी परिसर में प्रवेश की इजाजत नहीं थी और आईटी टीम सुबह से देर रात तक काम करती रही.झारखंड के लोहरदगा के रहने वाले धीरज साहू पुराने कांग्रेस नेता हैं, जिन्होंने 1977 में एक छात्र नेता के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। वह तीसरी बार राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here