तेलंगाना के नए CM के रूप में शपथ लेने पर रेवंत रेड्डी गारू को झारखण्ड सीएम ने दी शुभकामनाएं

0

तेलंगाना में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले रेवंत रेड्डी को झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं.जहाँ एक तरफ सीएम हेमंत सोरेन ने रेवंत रेड्डी गारू के नेतृत्व में तेलंगाना राज्य के विकास की नई ऊंचाइयां छूने की कामना की है वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी ने राज्य की प्रगति और उसके नागरिकों के कल्याण के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है .झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने पोस्ट किया ”तेलंगाना राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री रेवंत रेड्डी गारू को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।आपके नेतृत्व में तेलंगाना राज्य विकास की नई ऊंचाइयां छुए, यही कामना करता हूँ।”पीएम मोदी ने पोस्ट किया , “तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर रेवंत रेड्डी गारू को बधाई. मैं राज्य की प्रगति और उसके नागरिकों के कल्याण के लिए हर संभव मदद का आश्वासन देता हूं.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here