धनबाद : सरकार आपके द्वार शिविर में राजा कुमार महतो, संगीता कुमारी,अप्सरा खातून को साइकिल खरीदने के लिए 4,500 का चेक प्रदान किया गया।जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि अब उन्हें घर से स्कूल आने-जाने में आसानी होगी और पढ़ाई में अधिक समय दे सकेंगे।सरकार आपके द्वार शिविर में मध्य विद्यालय उदयपुर से आई ज्योति कुमारी एवं अर्पणा कुमारी को साइकिल खरीदने के लिए 4,500 का चेक प्रदान किया गया। चेक मिलने पर दोनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया.सरकार आपके द्वार शिविर में वार्ड नं 9 के निवासी सुनील कुमार चंद्रवंशी को ऑन द स्पॉट उनके पुत्र स्वराज चंद्रवंशी का जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। बेटे का ऑन द स्पॉट जन्म प्रमाण पत्र मिलने से लाभुक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया .सरकार आपके द्वार शिविर में पंकज कुमार शुक्ला को ऑन द स्पॉट उनके पुत्र अधिराज शुक्ला का जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। बेटे के जन्म प्रमाण पत्र मिल जाने से लाभुक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया.सरकार आपके द्वार के तहत ललिता कुमारी को ऑन द स्पॉट जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र मिला। प्रमाण पत्र की स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया।



