पूर्वी सिंघभूम : ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जिला अंतर्गत 9 प्रखण्ड के 9 पंचायत और 2 नगर निकाय क्षेत्र में आज शिविर का आयोजन किया गया है। पंचायत स्तरीय शिविर के माध्यम से हजारों की संख्या में आमजन विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ ले रहे हैं।सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित किये जा रहे पंचायत स्तरीय शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों से आवेदन प्राप्त किया जा रहा। साथ ही कई आवेदनों को ऑन द स्पॉट निष्पादित कर सुयोग्य लाभुकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है।पंचायत स्तरीय शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास है कि दुरस्थ, दुर्गम क्षेत्र में निवास कर रहे ग्रामीणों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।



