रांची : शौर्य और वीरता के प्रतीक, परम वीर चक्र से सम्मानित, झारखंड के वीर सपूत शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर आज राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने महात्मा गाँधी मार्ग, राँची स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इससे पहले राज्यपाल ने देश के प्रथम राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती पर राजेंद्र चौक, डोरंडा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।



