पूर्वी सिंहभूम: राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में RITES Limited के साथ साझेदारी में citizens foundation द्वारा आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया और स्वास्थ्य शिविर का दौरा किया।इससे पहले राज्यपाल, झारखंड सी पी राधाकृष्णन का पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा में आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा स्थित शाखा मैदान में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन समारोह को सी पी राधाकृष्णन ने संबोधित किया। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए गए आयुष्मान भारत योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इससे देश भर में 10 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला है।



