जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छह दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचेंगे.वे शाम में सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित झामुमो की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक में भाग लेंगे.इस बैठक में केंद्रीय कमेटी के साथ-साथ जिला कमेटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम के ब्लॉक कमेटी के सदस्य और पार्टी के सभी विधायक और नेता मौजूद रहेंगे.झामुमो के केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को संदेश देंगे कि वे कैसे उन तक पहुंच कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलायें और संगठन को कैसे मजबूत करें.रात्रि विश्राम के बाद 7 दिसंबर को मुख्यमंत्री आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे.कार्यक्रम की सफलता के लिए जमशेदपुर जिला परिषद में बैठक हुई. बैठक में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के पदाधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश भी दिये गये.



