झारखंड : सरकार-आपके द्वार के तहत् विभिन्न पंचायत एवं वार्डों में शिविर के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभुकों को किया जा रहा लाभान्वित 

0

गोड्डा जिले में चलाए जा रहे “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत् विभिन्न पंचायत एवं वार्डों में शिविर के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, साइकिल वितरण,सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना आदि से सुयोग्य लाभुकों लाभान्वित किया जा रहा है।साथ ही गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और अबुआ आवास योजना’ से जुड़े आवेदन प्राप्त करने के लिए प्रत्येक शिविर में अलग से स्टॉल लगाकर सुयोग्य लाभुकों से आवेदन लिए जा रहे हैं। देवघर जिले में चल रहे आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविरों में आमजन उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है। साथ ही गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और अबुआ आवास योजना’ से जुड़े आवेदन प्राप्त करने के लिए प्रत्येक शिविर में अलग से स्टॉल लगाकर सुयोग्य लाभुकों से आवेदन लिए जा रहे। इसके अलावा जमीन के लगान रसीद, जमीन संबंधी मामले यथा दाखिल खारिज एवं रजिस्टर टू ऑनलाइन एंट्री भी दर्ज करा सकते हैं। साथ ही जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र भी शिविरों में जाकर तत्काल निर्गत करा सकते हैं। गुमला के रायडीह प्रखंड के कूदोचतुर पंचायत में लगे शिविर में आए मोहन कु. गुप्ता ने पिछले वर्ष लगे सरकार आपके द्वार शिविर में पेंशन के लिए अपना आवेदन समर्पित किया था,तत्काल आवेदन की स्वीकृति के पश्चात पिछले 1 वर्षों से उन्हें पेंशन मिल रहा है।जिसके लिए उन्होंने सरकार को सहृदय धन्यवाद किया। कार्यक्रम में आई जानकी उरांव, हड़िया दारू बेच कर करती थी अपना जीवन यापन, अब जेएसएलपीएस सखी मंडल से जुड़ कर प्रत्येक माह 10,000 रुपए की आमदनी कमाती हैं और अब वह हड़िया दारू बेचने का काम छोड़ कर स्वरोजगार की दिशा में खुद को सक्षम बना रहीं है।सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना आदि से सुयोग्य लाभुकों लाभान्वित किया जा रहा है।साथ ही गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और अबुआ आवास योजना’ से जुड़े आवेदन प्राप्त करने के लिए प्रत्येक शिविर में अलग से स्टॉल लगाकर सुयोग्य लाभुकों से आवेदन लिए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here