झारखण्ड: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के निर्देश पर वरीय पुलिस अधीक्षक,जमशेदपुर के नेतृत्व मे जमशेदपुर के वरिष्ठ मतदाताओं की आगामी निर्वाचन मे पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी थानों मे जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक खूंटी श्री अमन कुमार द्वारा सायको थाना का निरीक्षण किया गया जिसमें थाना के सभी अभिलेखों का अवलोकन तथा सभी पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों का समीक्षा किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।खूंटी पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे रनिया,तोरपा,मुरहू,तपकरा,सायको इत्यादि अंतर्गत बुजुर्गों को आने वाले लोकसभा चुनाव में वोट के लिए गुलाब फूल देकर जागरूक और प्रोत्साहित किया तथा यथा संभव मदद करने का भरोसा दिलाया ।रामगढ़ पुलिस परिवार की ओर से पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा वरिष्ठ मतदाताओ को पुष्पगुच्छ देकर उनको समानित किया गया तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई एवं आने वाले चुनाव में उनकी सहभागीत हेतू उन्हें प्रेरित किया गया।गिरिडीह पुलिस के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशलुंडी में 60 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहन किया गया।आगामी चुनाव के मद्देनज़र मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राँची पुलिस द्वारा नंदराज स्कूल के अंदर अपने आश्रय में रह रहे बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक किया गया।पलामू पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री राजकुमार लकड़ा ने अपने कार्यालय में मतदान के लिए एक महिला पार्वती देवी उम्र 64 वर्ष चैनपुर एवं दो पुरुष नन्हक सिंह उम्र 82 वर्ष, रकष्या मोची उम्र 85 वर्ष, सिंगरा निवासी को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सकारात्मक रूप से समर्थन दिया। जामताड़ा पुलिस परिवार की ओर से पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के द्वारा वरिष्ठ मतदाताओ को पुष्पगुच्छ देकर उनको समानित किया गया तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई एवं आने वाले चुनाव में उनकी सहभागीत हेतू उन्हें प्रेरित किया गया।गुमला पुलिस के द्वारा गुमला, सिसई एवं अन्य थानों के द्वारा लोकसभा चुनाव में वृद्ध मतदाताओं के घर जाकर उनको फुल देकर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित एवं जागरूक किया गया।



