Bokaro: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,मंत्री चंपई सोरेन,मंत्री श्रीमती बेबी देवी,मंत्री (दर्जा प्राप्त) योगेंद्र महतो, आयोजन समिति अध्यक्ष बबली सोरेन आदि ने कार्यक्रम का द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री ने आमजनों को किया संबोधित। कार्तिक पूर्णिमा,गुरु नानक जयंती एवं लुगुबुरू घांटाबाड़ी सरना धर्म महासम्मेलन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।सीएम ने कहा लुगु बुरू के पवित्र इतिहास को संजो कर हमें रखना है। अगर ऐसा नहीं होगा तो आने वाली पीढ़ी इसके बारे में जान नहीं सकेगी। हमें अपने धर्म के प्रति जागरूक रहना है और अपने कर्तव्य को निभाना है।हर समाज के लिए शिक्षा आवश्यक होती है। पहले तीर धनुष से लड़ाई लड़ी और जाती थी, अब बुद्धि से लड़ाई होती है। इसलिए हमें भी शिक्षित होना बहुत जरूरी है।आदिवासी समाज प्रकृति के पूजक हैं। पहाड़, पर्वत को वे हरा-भरा रखते आए हैं। हम आदिवासी गरीब जरूर हैं, लेकिन किसी के धर्म या किसी की कोई भी चीज हो हम गलत नजर से नहीं देखते। हम हमेशा शांति और सद्भाव से रहना चाहते हैं। समय के हिसाब से जिस प्रकार समाज जागरुक हो रहा है, उसी तरह आदिवासी सरना धर्म को भी आगे बढ़ना चाहिए।किसी भी परिस्थिति में आदिवासी संताल समाज के धार्मिक धरोहर लुगु बुरु पहाड़ पर हाइडल प्रोजेक्ट स्थापित नहीं होने दिया जाएगा। हर हाल में आदिवासी समुदाय की आस्था और विश्वास का धार्मिक धरोहर लुगु बुरु पहाड़ को संरक्षित करने का काम होगा।संताल समाज के अटूट आस्था का प्रतीक, पवित्र स्थल लुगु बुरु घंटाबाड़ी धोरोम गाढ़ पहुंच कर अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। इस अवसर पर सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।



