आज सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा ”लिट्टीपाड़ा और सुन्दरपहाड़ी का क्षेत्र मलेरिया प्रकोप की चपेट में है, जिसके दुष्प्रभाव से कई लोगों की विशेषकर छोटे बच्चों की जान जा रही है lदो दिन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे तो हम सबको उम्मीद थी कि, वे अपने विधानसभा क्षेत्र के मलेरिया प्रभावित गांवों का दौरा कर वस्तुस्थिति का जायजा लेंगे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी देंगे lलेकिन हेमंत ने अपने क्षेत्र की जनता मुख्यतः पीड़ित आदिवासी समाज को निराश करते हुए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किए बगैर ही वापिस लौट गए l सोने का चम्मच लेकर पले-बढ़े राजकुमार हेमंत जी को हो सकता है यह भय हो कि मलेरिया प्रभावित लोगों के इलाक़े में जाने से कहीं उन्हें भी मलेरिया न हो जाय? यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि 21 वीं सदी में भी झारखंड का हमारा जनजातीय समाज मलेरिया रोग के इलाज की कमी से जूझ रहा है lहालात की गंभीरता को देखते हुए हमने आगामी कार्यक्रमों को स्थगित कर लिट्टीपाड़ा और सुन्दरपहाड़ी के गांवों में स्वास्थ्य स्थिति के जायजा लेने एवं प्रभावित लोगों से मिलने का निर्णय लिया है… ताकि जनता को मलेरिया के प्रकोप से तात्कालिक राहत दिलाने में पहल कर सकें।”



