उत्तराखंड में टनल में फंसे झारखंड के मजदूरों के परिजनों को सुविधा पहुंचा रही हेमंत सरकार

0

झारखंड: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा और डंडलगांव के बीच निर्माणाधीन टनल में फंसे झारखंड के सभी 15 श्रमिक सुरक्षित हैं। इसमें गिरिडीह के दो, खूंटी के तीन,रांची के तीन एवं पश्चिमी सिंहभूम के सात श्रमिकों के फंसे हुए हैं।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर झारखंड के श्रमिकों का हाल जानने गए परिजनों को वहां मौजूद अधिकारी उन्हें हर सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।उत्तराखंड पहुंचे श्रमिकों के परिजनों के रहने, खाने, जैकेट, टोपी और कंबल की पूरी व्यवस्था की गई है।संबंधित जिला के उपायुक्त लगातार श्रमिकों के परिजनों से फोन के जरिए जुड़े हैं। इसके अलावा टनल में फंसे श्रमिकों के परिजनों से प्रवासी नियंत्रण कक्ष भी लगातार संपर्क में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here