जमशेदपुर : बन्ना गुप्ता ने निभाया अपना वायदा,लोगों ने आभार प्रकट किया 

0

जमशेदपुर : सोनारी दुमुहानी छठ घाट में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा किया.छठी मैया और सूर्य भगवान के आशीर्वाद और प्रताप से इस बार हजारों की संख्या में आम लोगों एवं श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में छठ मईया की पूजा अर्चना की.पूजा के दौरान एवं पूजा संपन्न होने के बाद कई लोग मिले और स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता को व्यवस्था के लिए आभार और धन्यवाद दिया. बता दें कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर की सम्मानित जनता से वायदा किया था कि इस साल बेहतर व्यवस्था के साथ छठ मईया की पूजा का व्यवस्था कराएंगे.अपना वायदा निभाने के बाद बन्ना गुप्ता ने कहा ”मेरी कोई हैसियत नहीं कि बिना छठी मईया के आशीर्वाद के कुछ कर पाऊं,जो हुआ सब माँ ने किया मैं सिर्फ माध्यम मात्र था.पुनः यकीन दिलाता हूँ कि जो कमी बच गई है उसे अगले वर्ष पूरा करूंगा और छठ मईया के प्रताप और आशीर्वाद से और बेहतर व्यवस्था करने का प्रयास करूंगा, आप सभी के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार और धन्यवाद.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here