UP : उन्नाव जिले के बारासगवर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत लालमन खेड़ा गांव में एक ही परिवार के चार भाई-बहन अपने घर में लगे ‘फर्राटा’ पंखे के संपर्क में आने के बाद करंट की चपेट में आ गए।पुलिस ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब सभी बुजुर्ग खेत में काम करने गये थे. वीरेंद्र कुमार के चारों बच्चे मयंक (9), हिमांशी (8), हिमांक (6) और मानसी (4) घर पर खेल रहे थे, तभी उनमें से एक पंखे के संपर्क में आ गया और करंट की चपेट में आ गया।बाकी बच्चे उसकी उसको बचाने की कोशिश में जान गवा बैठे. उत्तर प्रदेश के उन्नाव में करंट लगने से चार बच्चों की मृत्यु पर CO सिटी आशुतोष कुमार ने कहा, “थाना बारासगवर के एक गांव के रहनेवाले वीरेंद्र के घर में करंट लगने से 4 बच्चे की मृत्यु हो गई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।



