PM Modi : AI और डीपफेक एक बड़ा संकट

0

शुक्रवार (17 नवंबर) को दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में दिवाली मिलन समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। छठ का पर्व भी अब राष्ट्रीय पर्व बन गया है तो ये और खुशी की बात है। पहले कुछ राज्यों के पर्व ज्यादातर वहीं सीमित रहते थे लेकिन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दुनिया का जैसे-जैसे प्रभाव बढ़ा है उसका एक असर है जैसे नवरात्रि, दुर्गा पूजा अब वैश्विक हो गई है.. और छठ पूजा भी अब देश के हर कोने-कोने में किया जाता है….। इसी बीच उन्होंने AI और डीपफेक को एक बड़ा संकट है , पीएम ने कहा ,”AI और डीपफेक एक बड़ा संकट है। ये समाज में असंतोष की आग बहुत तेजी से फैला सकता है। इस बारे में हमारे कार्यक्रमों के जरिए लोगों को शिक्षित करें कि डीपफेक है क्या, कितना बड़ा संकट पैदा कर सकता है और इसके प्रभाव क्या हो सकते हैं, इसको उदाहरण के साथ लोगों को बताया जाए।”पीएम ने वोकल फॉर लोकल को लेकर भी बात कि “वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को लोगों का समर्थन मिला है। इस एक सप्ताह में 4.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का करोबार हुआ है। ये देश के लिए बहुत बड़ी बात होती है, इससे हर छोटे-मोटे व्यक्ति की कमाई होती है।   मैं इसी ताकत के आधार पर कहता हूं कि हम ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सकते हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here