Ranchi: आज झारखण्ड मंत्रालय में आयोजित जनजातीय परामर्शदातृ परिषद (टीएसी) की 26वीं बैठक में सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए। बैठक में सीएम ने परिषद के सदस्यों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की।मुख्यमंत्री ने जनजातीय परामर्शदातृ परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कई निर्देश दिए।बैठक में CNT एक्ट के तहत 26 जनवरी 1950 के समय राज्य में स्थापित जिलों और थाना क्षेत्र में ही भूमि खरीद बिक्री को मान्यता दी गई ।मुख्यमंत्री ने कहा LUGU PAHAR HYDEL PUMPED STORAGE PROJECT स्थापित नहीं होने दिया जाएगा। अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान में तेजी लाएं।



