रांची : साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र और राज्य अपराध अनुसंधान विभाग के सहयोग से आज रांची में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस मौके पर राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्यशाला साइबर अपराध पर रोक लगाने में काफी कारगर सिद्ध होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग टेक्निकल सेशन में विशेषज्ञ की ओर से कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।



