रांची: आज रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में ईडी ने छापा मारा । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार , जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी को सूचना मिली थी कि जमीन घोटाला मामले में गवाहों को प्रभावित और सबूत को नष्ट करने कि कोशिश की जा रही है.ईडी को सूचना मिली थी कि ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए अमित अग्रवाल और प्रेम प्रकाश के द्वारा जेल में रहते हुए बाहर के लोगों से संपर्क में हैं. इसी के बाद ईडी की टीम जेल में छापेमारी करने पहुंची.



