रांची के अरगोड़ा में एक तेज रफ्तार कार ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद, बिजली के पोल को तोड़ते हुए किराने के दुकान में जा घुसी।कार पुंदाग से अरगोड़ा की तरफ आ रही थी.इस हादसे में चालक के अलावा नौ लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिन्हें रिम्स में भर्ती करवाया गया है। हादसे के दौरान कार चालक के नशे में होने की बात कही जा रही है.मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि कार के चालक ने शऱाब पी रखी थी और वे तेज रफ्तार में कार ड्राइव कर रहा था। इस बीच एक वाहन से आगे निकलने के चक्कर में कार एक ई-रिक्शा से टकरा गयी। इसके बाद चालक का कार पर नियंत्रण नहीं रहा।



