मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका पहुंचे जहां मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कुमड़ाबाद में मुख्यमंत्री ने अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री मयूराक्षी नदी पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन किया ।कृषि, आर्थिक, औद्योगिक एवं पर्यटन के विकास से रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त हुआ.मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दुमका में मयूराक्षी नदी पर नवनिर्मित झारखण्ड के सबसे लम्बे पुल (2.34KM) का उद्घाटन किया। ₹198.11 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया गया है।दुमका में सड़क नेटवर्क के उन्नयन के लिए 12 पथ परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिसकी कुल लंबाई 132.118 KM एवं कुल लागत ₹143.26 करोड़ है। दुमका में समग्र पथ नेटवर्क विकसित करने हेतु 10 अन्य पथ परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, जिसकी कुल लंबाई 132.64 KM एवं लागत ₹193.31 करोड़ है।



