हजारीबाग : स्थानीय नगर भवन में आज दुर्गा पूजा/दशहरा को लेकर पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त के साथ मिलाकर डीसी ने जिला स्तरीय शांति समिति बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान डीसी ने संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए, साथ ही सोशल मीडिया साइट पर भड़काऊ व अमर्यादित पोस्ट को नहीं करने तथा विधिवत रूप से इसकी निगरानी रखी जाने की बात की गई। जिले में शान्ति पूर्ण पर्व के संपादन के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा रही है।
हजारीबाग पुलिस सभी जिला वासियों से अपील :-
*आगामी दूर्गा पुजा के त्योहार को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनायें एवं सामाजिक / साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था बनायें रखें।
*पंडाल व उसके आप-पास किसी भी समुदाय / व्यक्ति विशेष / धर्म / समाज को ठेस पहुँचाने वाले संगीत/गाने का प्रयोग न करें, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े, साथ हि साथ बजने वाले गानों का डेसिबल (आवाज) तय सीमा के भीतर (40-50 डेसीबल) होना चाहिए।
*किसी भी तरह भ्रामक तथ्यहीन सूचना / फोटो / विडियो एवं धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मिडिया पर शेयर करने से बचें। अपने एवं कम उम्र के बच्चों को सोशल मिडिया के दुष्प्रभावों से बचायें ताकि उनका भविष्य सुरक्षित एवं उज्जवल रहे। सभी सोशल मीडीया ग्रुप्स / पेज / हैन्डलर के एडमिन अपने-अपने ग्रुप्स / पेज / हैन्डल पर किसी भी प्रकार की अनावश्यक खबर को पोस्ट नहीं होने देंगे।
*सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक, भडकाऊ एवं धार्मिक विद्वेष फैलाना / साम्प्रदायिक सौहार्द विगाड़ने से संबंधित पोस्ट कर अफवाह फैलाना दण्डीनय अपराध है। ऐसी अफवाह फैलाने वाले व्यक्यिों के विरूद्ध विधि सम्मत कानुनी कार्रवाई की जायेगी।
*किसी भी अप्रिय घटना, प्रयास या असामाजिक गतिविधि से सम्बंधित सूचना हमारे कंट्रोल रूम के मोबाईल / वाट्सऐप नंबर 8002529349 पर दें अथवा डायल 100 पर संपर्क कर सूचना साझा कर सकते हैं।



