धनबाद के BBM कोयलांचल यूनिवर्सिटी के वीसी को पद से हटाने का राज्यपाल ने जारी किया आदेश

0

रांची. झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति सी पी राधाकृष्णन ने धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) प्रोफेसर सुखदेव भोई को उनके पद से मुक्त करने का आदेश दिया है।उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे. राज्यपाल ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाता है.गौरतलब है कि प्रो सुखदेव भोई के खिलाफ कुलाधिपति कार्यालय को विभिन्न स्तरों से कई गंभीर शिकायतें मिली थीं. इस पर राजभवन की ओर से जांच के आदेश दिये गये थे. इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आरोपों की जांच के लिए एक टीम गठित की गई.राज्यपाल के निर्देश के आलोक में टीम ने गहन जांच की और जांच रिपोर्ट सौंपी. इसमें कुलपति द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितता की कई गंभीर शिकायतों की पुष्टि हुई. समीक्षा के बाद कुलपति का आचरण एवं कार्य विश्वविद्यालय के हित में नहीं पाया गया।राज्यपाल ने कुलपति पद की गरिमा के विरुद्ध कार्य करने के कारण प्रो सुखदेव भोई को बर्खास्त करने का आदेश दिया. राज्यपाल ने कहा कि राज्य में किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा किसी भी स्तर पर किया गया भ्रष्टाचार क्षम्य नहीं है. उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here