बिहार के बक्सर जिले में रघुनाथपुर के पास बुधवार रात नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने से चार लोगों की मौत हो जाने के बाद रेलवे ने गुवाहाटी और कोलकाता जाने वाली 22 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है और दो अन्य को रद्द कर दिया है।Up and Down की पटना वाराणसी जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दी गयी.पटना अजीमाबाद एक्सप्रेस, पुणे दानापुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी, पटना राजधानी, विक्रमशीला एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, गुवाहाटी एक्सप्रेस, तेजस राजधानी एक्सप्रेस, आनंद विहार भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस, बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर सुपर फास्ट सहित उन्नीस ट्रेनें एक्सप्रेस ट्रेनों को पटना से गया और दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर मोड़ दिया गया।अहमदाबाद एक्सप्रेस, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति और अन्य ट्रेनों को दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम और आरा स्टेशनों से पटना और आगे कोलकाता और गुवाहाटी की ओर मोड़ दिया गया।



