गढ़वा: दलित व्यक्ति सुरेश की असामयिक मौत के लिए मरांडी ने सीएम को ठहराया दोषी, कहा ”भूख से तड़प कर मौत हो गई…शर्म करिए”

0

गढ़वा: आज भाजपर प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा . इसबार उन्होंने गढ़वा जिले में एक दलित व्यक्ति सुरेश की असामयिक मौत को लेकर उन पर निशाना साधा है.सुरेश की मौत के लिए मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन और कमीशन खाने वाले सभी अधिकारियों को दोषी ठहराया है .मरांडी ने कहा यह साधारण मौत नहीं बल्कि झारखंड के भ्रष्ट सिस्टम द्वारा की गई एक हत्या है . मरांडी ने ट्वीट किया ”गढ़वा जिले में पर्याप्त भोजन नहीं मिलने के कारण भूख से तड़प कर एक दलित व्यक्ति सुरेश की असामयिक मौत हो गई l परिजनों के अनुसार उन्हें पिछले 7-8 महीने से राशन नहीं मिल रहा lहेमंत सोरेन जी, इससे बड़ी शर्मिंदगी और क्या हो सकती है कि… आपकी सरकार गरीबों को दो वक्त का राशन भी उपलब्ध नहीं करा पा रही lयह साधारण मौत नहीं बल्कि झारखंड के भ्रष्ट सिस्टम द्वारा की गई एक हत्या है, जिसके दोषी मुख्यमंत्री से लेकर प्रखंड तक कमीशन खाने वाले सभी अधिकारी हैं…शर्म करिए !”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here