23 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड हाईकोर्ट में ईडी के समन के खिलाफ दायर की गई रिट पिटीशन में डिफेक्ट पाई गई है. जिसे दूर करने के बाद ही कोर्ट द्वारा सुनवाई के लिए 3 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की जाएगी. भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इसे सीएम की चतुराई बताया है और सीएम द्वारा जानबूझ कर डिफेक्ट छोड़ देने की बात कही है . भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का कहना है कि यह सिर्फ और सिर्फ मामले को लटकाने की नीयत से किया गया है. उनका कहना है कि अगर सीएम को कोर्ट से राहत की जरूरत होती तो तत्परता के साथ याचिका को सूचिबद्ध कराया जाता.हाईकोर्ट की वेबसाइट से निकाले गये दस्तावेज का हवाला देते हुए प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि इसमें पांच डिफेक्ट हैं. यह चतुराई और धूर्तता का उदाहरण है ताकि ईडी के समन पर और ज्यादा वक्त तक उलझाकर रखा जा सके. भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा क्या उन्हें नहीं पता कि एक्सट्रा कॉपी दी जाती है. जाहिर है कि जबतक डिफेक्ट को ठीक नहीं किया जाएगा, तबतक याचिका सूचिबद्ध नहीं होगी.



