कांके में जमीन कारोबारी अवधेश की गोली मारकर ह’त्या करने के प्रयास में संलिप्त अपराधी नवाज अख्तर सहित 12 गिरफ्तार

0

कांके थानांतर्गत दिनांक 14.09.23 को जमीन कारोबारी अवधेश कुमार को गोली मारकर ह’त्या करने के प्रयास में संलिप्त अपराधी नवाज अख्तर सहित 12लोगों को गिरफ्तार किया तथा 4वाहन, 2देसी पिस्तौल, 2देसी कट्टा,11गोली और 16मोबाइल फोन बरामद किया गया।बता दें कि 14 सितम्बर को कांके ब्लॉक के समीप अज्ञात अपराधियों ने अवधेश कुमार को गोली मारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया था। इसके बाद अपराधी पास में ही राजीव कुमार शर्मा से पिस्टल सटाकर होंडा साइन बाइक लूटकर फरार हो गये थे।गिरफ्तार आरोपियों में पंकज कुमार गुप्ता, अभिलाषा देवी, अमन कुमार जगदेव प्रसाद वर्मा, हर्षराज नवाज अख्तर, सोनू कुमार सिंह, अंकित कुमार, बसंत अब्राहम लुगुन, मिनहाजद्दीन अली, सरफराज आलम और तौहिद अंसारी शामिल हैं .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here