बिहार : 32 छात्रों को ले जा रही नाव बागमती नदी में डूबी,10 से ज्यादा छात्र लापता

0

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार को 32 स्कूली छात्रों को ले जा रही एक नाव बागमती नदी में पलट गई.मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हादसा उस वक्त हुआ जब छात्र स्कूल जाने के लिए नाव पर सवार थे.सूचना के आधार पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कम से कम 18 छात्रों को बचाया। हालांकि, 10 से ज्यादा छात्र अभी भी लापता हैं और उन्हें बचाने की कोशिशें जारी हैं.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना बागमती नदी के किनारे मधुपुर पट्टी घाट के पास हुई।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ”बचाव अभियान जारी है.” मैंने संबंधित जिला मजिस्ट्रेट से इस मामले को तत्काल देखने के लिए कहा है। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here