राज्य में मनरेगा, खनन और जमीन घोटाले के बाद अब ईडी की नजर आयुष्मान भारत घोटाले पर है। ईडी ने राज्य सरकार से आयुष्मान भारत के तहत हुए फर्जीवाड़े की सूची मांगी है। ईडी की डिप्टी डायरेक्टर डा. इंदू बाला की और से इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि राज्य में आयुष्मान भारत के तहत फर्जीवाड़े की शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसकी जांच जरूरी है। ईडी की अधिकारी ने अपर मुख्य सचिव से राज्य में आयुष्मान भारत के तहत हुए फर्जी क्लेम और इस संबंध में किए गए एफआइआर का ब्योरा मांगा है। ईडी का पत्र मिलने के बाद अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने जासस के कार्यकारी निदेशक की बांछित सूचनाएं भेजने को कहा है।एजी की और से जारी रिपोर्ट में आयुष्मान भारत के तहत घोटाले में 13 राज्यों में आयुष्मान भारत के तहत फर्जी क्लेम के आरोप में 17.28 करोड़ का जुर्माना लगाया गया। इसमें अकेले झारखंड के अस्पतालों पर 10.40 करोड़ का जुर्माना लगा है।
मामले पर जमशेदपुर विधायक सरयू राय ने ट्वीटर पर कहा ”आयुष्मान घोटाला की जांच के साथ @BannaGupta76 द्वारा कोविड प्रोत्साहन राशि घोटाला में मुझपर दायर एफआईआर,केन्द्र के फंड से हुआ दवा खरीद घोटाला,208 एम्बुलेंस खरीद घोटाला मे धनशोधन की जाँच भी शामिल करे #ED.”
इसपर एक यूजर ने लिखा ”सरयू राय जैसा नकारात्मक राजनीतिज्ञ मैंने कभी नहीं देखा !सरयू राय ग्राम्या और युगान्तर भारती की जाँच ED से करवा लें ?नक़ाब उतर जाएगा.”
सरयू राय ने जवाब दिया ”आपको पता होना चाहिए कि आप जिनके प्रशंसक हैं उनलोगों ने एसीबी में भी और हाईकोर्ट में भी जाँच के लिए आवेदन डाला है. मैंने एसीबी को लिखित और मौखिक कहा है कि वे जो काग़ज़ात मुझसे माँगे मैं देने के लिए तैयार हूँ. जाँच पूरी करें स्वागत है. आपको अपने भी लगे कि जाँच करें तो स्वागत है.”
एक दूसरे ट्वीट में सरयू राय ने लिखा ”बड़े मियाँ तो बड़े मियाँ छोटे मियाँ सुभान अल्लाह. #ED ने झारखंड सरकार के आयुष्मान घोटाला पर नज़र डाली है तो देर-सबेर समन यहाँ भी पहुँचेगा ही.धोखा खाए निजी अस्पताल वाले,दवा-एंबुलेंस खरीद में टेंडर डालने वाले खार खाए बैठे हैं.चार्जशीट के लिए ED को गवाहों और सबूतों की कमी नहीं होगी”



