बीते मध्य रात्रि को पुलिस को सूचना मिली कि जेल से सजा काटकर आये कुख्यात अपराधी फैजल खान जिले के शहर थाना अंतर्गत हथियार लेन देन की कार्य में संलिप्त हैं.सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा छापामारी कर तीन अभियुक्त को हथियार के साथ किया गिरफ्तार। फैजल के अलावा दो अन्य के नाम फेकू खान और शाहजाद आलम है.फैजल खान पिछले डेढ़ दो महीने पहले ही शहर थाना के अंतर्गत हत्या के मामले में ग्यारह साल कैद की सजा काटकर आया है.पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास एक पिस्टल और दो देसी कट्टा बरामद किया है.पुलिस को फैजल के पास से एक देशी पिस्टल जिसके मैग्जीन में सात गोली मिली.



