रंगदारी, हत्याएं, फायरिंग जैसे दर्जनों अपराधिक घटनाओं का आरोपी कुख्यात अपराधी प्रिंस खान पिछले दो वर्षों फरार चल रहा है. धनबाद पुलिस आज कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के घर कुर्की जब्ती करने पहुंची.इस दौरान प्रिंस खान के घर के समान, खिड़की और दरवाजे तोड़ कर निकाला गया .एरिया को सील कर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही .इस दौरान एक से ज्यादा थानों के पुलिस की मौजूदगी रही.इंटरनेशनल कॅाल के जरिए धनबाद के व्यवसायियों को धमकी देकर रंगदारी वसूलने से व्यवसायियों में प्रिंस खान का खौफ फ़ैल गया था.धनबाद पुलिस प्रिंस खान के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई इससे पहले भी एक बार कर चुकी है.



