पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र स्थित भोगू गांव में सावन सोमवारी कलश यात्रा में भाग लेने के कारण विद्यालय से करीब 50 अनुपस्थित छात्रों को प्रधानाचार्य ने बुरी तरह से पीटा है.छात्रों द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक प्रधानाचार्य किसी भगवान को नहीं मानते और उन्होंने अभिभावकों को पिटाई की बात बताने पर और पीटने की धमकी दी. जानकारी के मुताबिक़ सभी बच्चे यूकेजी से लेकर क्लास 5 तक के हैं.आक्रोशित अभिभावकों ने घटना की जानकारी के बाद देर रात सतबरवा थाना में शिकायत की.लगभग 50 बच्चों को पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र स्थित गांव में एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य ने छात्रों को कतार में खड़ा करके छड़ी से इसलिए पीटा क्योंकि सभी छात्र सोमवार को स्कूल नहीं आए थे. हालंकि बच्चों ने प्रधानाचार्य को स्कूल न आने का कारण भी बताया. छात्रों द्वारा प्रधानाचार्य को जानकारी दी गई कि गांव में अंतिम सोमवारी के दिन कलश यात्रा निकाली गई थी, यात्रा में सम्मिलित होने के कारण छात्र स्कूल नहीं आए थे.छात्रों ने यह भी बताया कि प्रधानाचार्य यह कहकर और पीटने लगे की हम किसी भगवान को नहीं मानते हैं.
BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने घटना पर ट्वीट कर कहा ”झारखंड के पलामू में सावन सोमवारी कलश यात्रा में भाग लेने के कारण विद्यालय से अनुपस्थित छात्रों को प्रधानाचार्य ने बुरी तरह से पीटा, साथ ही हिंदू धर्म के उपर अवांछित टिप्पणी भी की lराज्य के विद्यालयों में कभी तिलक लगाने, कलवा बांधने या मेहंदी लगाने के नाम पर छात्र-छात्राओं को प्रताड़ित करने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं l ऐसा प्रतीत होता है, किसी खास उद्देश्य के लिए राज्य के शिक्षण संस्थान दुर्भावना से प्रेरित होकर हिंदू विरोधी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं l @HemantSorenJMM जी, राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करें एवं सुनिश्चित करें कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो…”



