खनन घोटाले की जांच के लिए सात सदस्यीय सीबीआई टीम पहुंची झारखंड

0

साहिबगंज : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड में कथित करोड़ों रुपये के खनन घोटाले में प्रारंभिक जांच (पीई) शुरू कर दी है और सात सदस्यीय टीम गुरुवार को साहिबगंज पहुंच गई है। सीबीआई के एक सूत्र ने बताया कि टीम झारखंड के साहिबगंज पहुंच चुकी है. सूत्रों ने बताया कि टीम इस मामले से जुड़े संबंधित लोगों से बात कर रही है और कथित खनन घोटाले के बारे में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल सीबीआई ने इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है।टीम के लिए पुराने सर्किट हाउस में चार कमरों को आरक्षित रखा गया है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई ने खनन विभाग से भी कुछ दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here