मिजोरम के सैरांग में निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने से 17 श्रमिकों की मौत हो गई.दुर्घटनास्थल आइजोल से करीब 21 किमी दूर है.दुर्घटनास्थल पर कई अन्य श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है. बुधवार सुबह जब दुर्घटना हुई तब लगभग 40 मजदूर वहां मौजूद थे. कुरुंग नदी पर बैराबी को सैरांग से जोड़ने वाला रेलवे पुल निर्माणाधीन था. झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन घटना को लेकर दुःख जताया ”मिजोरम के सैरांग में निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने से 17 श्रमिकों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली।परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।”



