CM :राज्य में सहायक पुलिसकर्मियों के भविष्य को सुरक्षित करना मेरी प्राथमिकता,उनके 2 साल के अवधि विस्तार की घोषणा करता हूँ

0

चाईबासा में मुख्यमंत्री कोल्हान प्रमंडलीय रोजगार मेला में शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित प्रमंडलीय रोजगार मेला में विभिन्न संस्थानों / कंपनियों के लिए चयनित युवक- युवतियों को ऑफर लेटर सौंपा । आज सीएम ने 10,200 से अधिक युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किया . सीएम ने कहा राज्य के करोड़ों लोगों की हम सेवा कर रहे हैं। पूर्व की सरकार के गलत निर्णयों की वजह से राज्य के कई नौजवान बुरे हाल में फंसे हुए हैं। सभी को पूर्व की सरकार ने उलझाने का काम किया था। इसलिए इनकी बहाली में 75 प्रतिशत लोग बाहर का आ जाता था। 20 साल में पूर्व की सरकारों ने इतने रास्ते और छेद बनाने का काम किया कि उन्हें बंद करने में समय लग रहा है। इसी क्रम में राज्य में सहायक पुलिसकर्मियों को पूर्व की सरकार ने ऐसा भर्ती किया कि कभी उनके भविष्य का चिंता नहीं किया। इनके भविष्य को सुरक्षित करना मेरी प्राथमिकता है। उन सभी सहायक पुलिसकर्मियों को 2 साल के अवधि विस्तार की मैं आज इस मंच से घोषणा करता हूँ।

सीएम ने कहा हमारी हमेशा सोच और नीति रही है कि अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को नौकरी और रोजगार से जोड़ा जाए। इसके लिए हम निजी क्षेत्र में स्थानीय के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण कानून लेकर आए। यहां कार्यरत निजी उपक्रमों में 75 प्रतिशत स्थानीय को जगह मिले उस पर हम आगे बढ़े हैं। आज उसी का प्रतिफल है हजारों युवाओं को ऑफर लेटर दिया जा रहा है। यहां के आदिवासी-मूलवासी को नौकरी मिले इसका प्रयास लगातार किया जा रहा है। झारखण्ड के आदिवासी-मूलवासी के अनुसार नियोजन नीति हमने बनाने का काम किया। लेकिन विपक्ष ने षड्यंत्र रच कर उस पर रोड़ा अटकाने का काम किया। मगर हम और मजबूती से पुनः कानून लेकर आयेंगे। ताकि यहां के युवाओं को लाभ मिल सके।हमारे पूर्वजों की शहादत के बाद हमें यह राज्य मिला है।इस राज्य को यहां का आदिवासी और मूलवासी ही संवारेगा। आप अपने पैरों पर खड़ा हो, चाहे वो नौकरी हो, रोजगार हो या स्वरोजगार, आपका भाई आपके साथ है।मैं जल्द फिर चाईबासा आऊंगा और एक बड़ी लकीर खींच कर जाऊंगा, जिसे विरोधी कभी मिटा नहीं पायेंगे।मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार भत्ता और परिवहन भत्ता दे रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को रोजगार भत्ता और प्रशिक्षण भत्ता भी दिया जा रहा है। इसी प्रकार झारखण्ड के युवाओं के लिए हम हर स्तर पर कई योजनाएं लेकर आये हैं।पिछले साल जब स्थानीय युवाओं के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण लागू नहीं था उस समय भी मुझे रांची के मोराबादी मैदान से राज्य के हजारों स्थानीय युवाओं को ऑफर लेटर देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कोरोना काल के समय हमने स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और उसके बाद राज्यवासियों को विकासीय योजनाओं से जोड़ने का काम किया। हजारों युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का काम किया। यह प्रक्रिया निरंतर जारी है।मगर जब से सरकार बनी है तब से विपक्ष सरकार को, यहां के विधायकों को परेशान करने की जुगत में लगा हुआ है। हम विपक्ष के हर एक षड्यंत्र को ध्वस्त करते हुए यहां के आदिवासी-मूलवासी युवाओं को अधिक से अधिक नौकरी और रोजगार मिले, उस पर लगातार काम करते रहे हैं।झारखण्ड में निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का हम कानून लेकर आये। यह अत्यंत खुशी का विषय है कि झारखण्ड के मेरे होनहार भाईयों-बहनों को कोल्हान प्रमण्डलीय रोजगार मेला कार्यक्रम में ऑफर लेटर दिया जा रहा है। आज 10 हजार स्थानीय युवाओं को ऑफर लेटर दिया गया है, जो बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम करेंगे।आप सभी को इस अवसर पर अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here