रांची:बुधवार को PMLA की स्पेशल कोर्ट ने में मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के सहयोगी और साहिबगंज के खनन व्यापारी कृष्णा साहा की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।ED के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने कृष्णा साहा की जमानत याचिका खारिज करते हुए बेल देने से इंकार कर दिया बता दें की दस अगस्त को.कृष्णा साहा की ओर से अधिवक्ता नदीमुद्दीन ने और ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने बहस की थी। लेकिन कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।मालूम हो की 6 जून को ED ने 1000 करोड़ के अवैध खनन से जुड़े केस में साहेबगंज के पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद से ही वह न्यायिक हिरासत में है.



