नूह हिंसा पर गोविंदा ने ट्वीट किया ”जो लोग खुद को ह‍िंदू कहते हैं…उन्‍हें शर्म आनी चाहिए”, बवाल मचने पर कहा ”साजिश”,ट्विटर अकाउंट delete

0

नूंह हिंसा के संबंध में एक डिलीट किए गए ट्वीट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अभिनेता गोविंदा ने स्पष्ट किया है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। ट्वीट में, जिसे अब हटा दिया गया है, गोविंदा ने हिंसा की निंदा की और कहा कि उन्हें उन लोगों पर शर्म आती है जो खुद को हिंदू कहते हैं और ऐसी चीजें करते हैं।इस ट्वीट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर स्टार को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
अभिनेता गोविंदा ने वायरल हो रहे ट्वीट में लिखा ‘हम क‍िस स्‍तर ता आ गिरे हैं? जो लोग खुद को ह‍िंदू कहते हैं और ऐसी हरकतें करते हैं। उन्‍हें शर्म आनी चाहिए। अमन और शांति बनाएं। हम डेमोक्रेसी हैं ऑटोक्रेसी नहीं’। इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी खूब सुना रहे हैं। इसी बीच में गोविंदा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो अपने ट्वीट को लेकर बात कर रहे हैं। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा- ‘मुझे अभी एक फोन आया ट्वीट को लेकर मैं आप सभी से ये कहना चाहता हूं कि मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। मैंने वो ट्वीट नहीं किया है। वहीं, वीडियो में उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी चाहने वालों जो मेरे मित्र गण है और फैन हैं। उनके कहना चाहता हूं कि मेरा ट्विटर अकाउंट किसी ने हैक कर दिया है। ट्विटर को तो मैं कई सालों से इस्तेमाल भी नहीं कर रहा। मेरी टीम ने कंफर्म किया है उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया है। वो मुझसे पूछे बिना करती भी नहीं है कोई पोस्ट। मैं इस मैटर की साइबर क्राइम में शिकायत करूंगा।’उनका ट्विटर हैंडल अब डिलीट भी हो चुका है। वीडियो में गोविंदा कर रहे हैं कि ‘मुझे लगता है कि इलेक्‍शन आने वाले हैं और लोगों को डर है कि मुझे ट‍िक‍िट न म‍िल जाए इसलि‍ए ऐसी साज‍िश की गई है’। ‘हल्लो दोस्तों, मुझे किसी भी हिंसा के साथ न जोड़ें। मैंने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है। मेरी टीम भी मना कर रही है। मैं इस मामले को साइबर क्राइम तक लेकर जाऊंगा’।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here