लंबी पूछताछ के बाद न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल को ईडी ने किया गिफ्तार

0

झारखंड व बंगाल के बड़े कारोबारी और न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल को ईडी ने गिफ्तार कर लिया है। उन पर सेना की जमीन बेचने का आरोप लगा है।सोमवार को उनसे लंबी पूछताछ की गई, उसके बाद जमीन घोटाले में उनकी संलिप्तता के मिले साक्ष्य के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के बाद सोमवार देर रात अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है.मालूम हो की ईडी के द्वारा जमीन घोटाले में विष्णु अग्रवाल को कई बार सामान जारी किया गया था लेकिन वे बार बार टाल रहे थे। ईडी ने 31 जुलाई, 26 जुलाई को , 17 जुलाई को भी अग्रवाल को रांची में जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वे हमेशा किसी न किसी बहाने से टाल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here