मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज जल, जंगल, जमीन और वन्य जीव के संरक्षण का संदेश दिया। 2 करोड़ 34 लाख पौधा पूरे राज्य में लगाने की योजना है। रांची शहर में करीब एक लाख पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है।मुख्यमंत्री 74वां वन महोत्सव 2023 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोबाइल एप्लीकेशन आधारित हाथी विचरण निगरानी प्रणाली से संबंधित मोबाइल ऐप, झारखण्ड फॉरेस्ट के नवीन वेबसाइट एवं वनोपज ऑनलाइन राष्ट्रीय पारगमन पास प्रणाली का शुभारंभ किया। फॉरेस्ट प्रोडक्ट को कहीं ले जाने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। सीएम ने कहा हाथियों का भ्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर देखने को मिलता है। हाथी लोगों के बीच आते हैं। जिसके कारण हमलोग हैं। उनका जंगल उजाड़ दिया गया है तो वह कहां जाएगा। उसके आने जाने का रास्ता हमने बंद कर दिया। लेकिन मानव और हाथी दोनों को संरक्षित करना है। सीएम ने आगे कहा आज जलवायु परिवर्तन बहुत तेजी से हो रहा है। समय किसी का इंतजार नहीं करता इसलिए समय रहते हमें अपनी-अपनी जिम्मेवारी लेनी होगी।हमने कानून बनाया है, शहर में रहने वाला जो व्यक्ति पौधा लगायेगा उसे प्रति पौधा 5 यूनिट बिजली निःशुल्क दी जाएगी।जलवायु परिवर्तन की समस्या कहीं से नहीं आया है। यह हमलोग के द्वारा खड़ा किया गया है। इसका समाधान कोई संस्था नहीं कर सकती। जब तक हर व्यक्ति इस बात का संकल्प नहीं लेता कि किसी भी कीमत पर हमें राज्य को हरा भरा रखना है। अपने घर और आंगन को हरा भरा रखना है।



