हजारीबाग:आज मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक में प्रशासन द्वारा ज़ारी दिशा निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया।डीजे व भड़काऊ गानों पर रहेगी पाबंदी तथा सोशल मीडिया पर नजर रखी जायेगी। प्रशासन द्वारा लोगों से आपसी प्रेम और भाईचारगी से मनाए मुहर्रम का पर्व मनाने की अपील की गई है । डीसी नैंसी सहाय ने आवागमन बाधित न हो तथा ट्रैफिक व्यवस्था संधारण हेतू प्रतिनियुक्त अधिकारीयों का सहयोग किये जाने की अपील किया है।



