राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के दौरान सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष फोकस किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ व साफ सुथरा माहौल मिले। साथ हीं रुटलाइन व कांवरिया पथ क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान भी जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसके अलावे स्वच्छता का ख्याल रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की चैबिसों घंटे व्यवस्था की गयी है।राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के पहली बांग्ला सोमवारी को मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा व सहयोग हेतु सूचना सह सहायता केंद्र के कर्मियों के अलावा स्वास्थ्य कर्मी चौबीसों घंटे अपने शिविरों में श्रद्धालुओं की सेवा में कार्यरत हैं।राजकीय श्रावणी मेला, 2023 कई मायनों में खास है। इस कड़ी में रूढ़ियों से परें महिलायो के स्वास्थ्य को देखते हुए उनके माहावारी स्वच्छता हेतु जिला प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र अंतर्गत चिन्हित सूचना एवं सहायता केंद्रों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से सेनेटरी पैड्स महिला श्रद्धालुओं एवं महिला पुलिस कर्मी व मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त कर्मियों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे महिलाओं को सुविधा एवं राहत मिल रही है। साथ ही आवश्यकता अनुसार सूचना एवं सहायता केंद्रों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से सेनेटरी पैड्स निशुल्क दिया जा रहा है।

