मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग अरुण कुमार सिंह ने मुलाकात कर विश्व यक्ष्मा दिवस 2023 के अवसर पर वाराणसी में हुए कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन को लेकर श्रेष्ठ कार्य करने के लिए रांची को मिले गोल्ड मेडल तथा प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री को सप्रेम भेंट की। टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित राज्यों एवं जिलों को सम्मानित किया गया था। इसी क्रम में झारखण्ड में लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के लिए रांची का चयन हुआ था।



