महंगे टमाटर के बीच मोदी सरकार की लोगों को राहत, सस्ते टमाटर बेच रही सरकार

0

Delhi : टमाटर की कीमत से परेशान लोगों को राहत देने के लिए सरकार सस्ते में टमाटर बेच रही है। कई जगहों पर टमाटर का भाव 250 रुपये किलो तक पहुंच गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़ देश में टमाटर की औसत कीमत 117 रुपये किलोग्राम है। देश में कई स्थानों पर, जहां कीमतें असाधारण रूप से ऊंची थीं, टमाटर को 90 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचने के सरकार के हस्तक्षेप के कारण टमाटर की थोक कीमतों में कमी आई है।देश भर में 500 से अधिक जगहों पर स्थिति का दोबारा आकलन करने के बाद आज रविवार 16 जुलाई 2023 से इसे अस्सी (80) रुपये प्रति किलोग्राम बेचने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली में कई प्वाइंटों पर NAFED और NCCF के माध्यम से नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में आज से बिक्री शुरू हो गई है। ऐसे स्थानों पर मौजूदा बाजार कीमतों के आधार पर कल से इसका विस्तार अधिक शहरों में किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here