सीएम हेमंत सोरेन ने प्राथमिक, माध्यमिक और प्लस-टू स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज करने, बच्चों की किताबों, यूनिफॉर्म और छात्रवृत्ति आदि वितरित करने का कैलेंडर बनाने, स्कूलों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने, राज्य स्तर के उत्कृष्ट विद्यालय, ब्लॉक स्तर पर बनने वाले उत्कृष्ट विद्यालय, अल्पसंख्यक विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय, आदि विषयों पर गति तेज करने को लेकर पदाधिकारियों को निर्देश दिया है।सीएम ने कहा सरकार ने जिस मकसद से स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और मॉडल स्कूल खोले हैं, उसका सार्थक परिणाम आए.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए कई अहम फैसले लिए हैं।
1) राज्य के सभी छात्रावासों का जीर्णोद्वार होगा साथ ही जर्जर स्थिति में जितने भी आवासीय विद्यालय हैं उन्हें चकाचक किया जाएगा।
2) राज्य में लगभग 15 लाख विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण किया जाएगा, झारखण्ड सरकार ने 15 लाख छात्रों को साइकिल देने की घोषणा कर दी है।
3)छात्रावासों में रसोईया, बिजली-पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर होगी।एकलव्य और आश्रम विद्यालय को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की तर्ज पर चलाने की दिशा में कार्य योजना तैयार।
4)आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मियों के पदों पर शत प्रतिशत स्थानीय की नियुक्ति होगी, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
5)छात्रवृत्ति योजनाओं और बेरोजगारी भत्ता को विशेष रुप से संचालित करने के संबंध में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।



